निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, लेकिन इन 4 स्टॉक्स पर जिन्होंने लगाया दांव उनकी होगी कमाई

Coforge के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 9318 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Coforge के शेयर में 9030 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 9410 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement
Mazagon Dock पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 2206 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में कमजोरी रही। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एसआरएफ, नवीन फ्लोरीन, मैरिको, आरती इंडस्ट्रीज और कोलगेट के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं जायडस लाइफ, बजाज ऑटो, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, सिंजीन, अतुल लिमिटेड के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि ऑयल इंडिया, कल्याण ज्वेलर्स, पीबी फिनटेक, प्रेस्टीज एस्टेट्स और गेल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन हुडको, कोफोर्ज, ओएनजीसी, पूनावाला फिनकॉर्प और पॉलीकैब में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, कोफोर्ज, डाबर और माझगांव डॉक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Sona BLW Preision

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Sona BLW Preision के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 560 के स्ट्राइक वाली पुट 17.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 25/28/31 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Coforge Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Coforge के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 9030 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 9410 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 9318 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

Technical View: बैंक निफ्टी 7 महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद, जानें 10 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का चार्ट का चमत्कार शेयरः Dabur

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Dabur पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 521 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 511 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 535 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Mazagon Dock

JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Mazagon Dock के स्टॉक में 2206 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 2400 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2110 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।