Get App

शुक्रवार 10 जनवरी को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Adani Total Gas पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने STBT कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को कमाई के लिए Adani Total Gas के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 670 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 683 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। हालांकि इसमें 694 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 8:31 PM
शुक्रवार 10 जनवरी को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
SBI Life पर Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: सेंसेक्स, निफ्टी आज निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 528 प्वाइंट गिरकर 77,620 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 162 प्वाइंट गिरकर 23,527 पर बंद हुआ। रियल्टी, एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स करीब 1% चढ़कर बंद हुआ। मेटल, इंफ्रा, IT शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - Adani Total Gas

प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए अदाणी टोटल गैस में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 683 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 670 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 694 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का BTST कॉल - Syngene

सच्चितानंद उत्तेकर ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए सिंजीन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 882 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 905 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 872 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें