अदाणी समूह के लिए आई बड़ी राहत भरी खबर, तीन शेयर हुए ASM फ्रेमवर्क से बाहर

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने निवेशकों के हितों की रक्षा करने और बाजार की शुचिता को बनाए रखने के लिए स्टॉक एक्सचेंजों के साथ संयुक्त रूप से ASM फ्रेमवर्क की शुरुआत की है। अदाणी समूह के इन शेयरो को प्राइस, वॉल्यूम वैरिएशन और वोलैटिलिटी जैसे मानदंडों के आधार पर ASM फ्रेमवर्क से बाहर करने का निर्णय लिया गया है

अपडेटेड May 13, 2023 पर 2:08 PM
गुरुवार को MSCI ने बताया है कि अदाणी समूह की दो कंपनियां- अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन - 31 मई से MSCI इंडिया इंडेक्स से बाहर हो जाएंगी

बीएसई और एनएसई ने बताया है कि उन्होंने अदाणी समूह की तीन कंपनियों - अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों को सोमवार 15 मई से अतिरिक्त निगरानी उपाय (ASM यानी additional surveillance framework) के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया है। इसके बाद अदाणी ग्रुप की इन कंपनियों से बाजार की सख्ती कम हो जाएगी। स्टॉक के भाव, वॉल्यूम में वेरिएशन एवं उतार-चढ़ाव के आधार पर अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस को एएसएम कैटेगरी में डाला गया था।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) ने निवेशकों के हितों की रक्षा करने और बाजार की शुचिता को बनाए रखने के लिए स्टॉक एक्सचेंजों के साथ संयुक्त रूप से ASM फ्रेमवर्क की शुरुआत की है। अदाणी समूह के इन शेयरो को प्राइस, वॉल्यूम वैरिएशन और वोलैटिलिटी जैसे मानदंडों के आधार पर ASM फ्रेमवर्क से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन 31 मई से MSCI इंडिया इंडेक्स से हो जाएंगी बाहर 


उधर गुरुवार को MSCI ने बताया है कि अदाणी समूह की दो कंपनियां- अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन - 31 मई से MSCI इंडिया इंडेक्स से बाहर हो जाएंगी। MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स का बड़े पैमाने पर ग्लोबल फंड हाउस द्वारा ग्लोबल इक्विटी पोर्टफोलियो बेंचमार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस खबर के अदाणी ट्रांसमिशन एवं अदाणी टोटल गैस दोनों स्टॉक में शुक्रवार को टूट देखने को मिली थी। अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 28.25 रुपये यानी 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 889 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ. वहीं, अदाणी टोटल गैस का शेयर 4.18 फीसदी की टूट के साथ 35.75 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ था।

इस हफ्ते 50 से ज्यादा शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कुछ और स्टॉक भी हुए ASM फ्रेमवर्क से बाहर

स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी ग्रुप के इन तीन शेयरों के अलावा ओम इन्फ्रा लिमिटेड, पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड, Upsurge Seeds of Agriculture,नेटवर्क पीपुल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, Cadsys (India) Limited को भी एएसएम फ्रेमवर्क से हटा दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।