बीएसई और एनएसई ने बताया है कि उन्होंने अदाणी समूह की तीन कंपनियों - अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों को सोमवार 15 मई से अतिरिक्त निगरानी उपाय (ASM यानी additional surveillance framework) के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया है। इसके बाद अदाणी ग्रुप की इन कंपनियों से बाजार की सख्ती कम हो जाएगी। स्टॉक के भाव, वॉल्यूम में वेरिएशन एवं उतार-चढ़ाव के आधार पर अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस को एएसएम कैटेगरी में डाला गया था।
