Get App

Adani Wilmer के शेयरों में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट, दो महीने में 125% चढ़ा शेयर

Adani Wilmar Shares: स्टॉक मार्केट के जानकारों की मानें तो, अडानी विल्मर के शेयरों को इसके फंडामेटल से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है और मौजूदा लेवल पर इसका टेक्निकल चार्ट पैटर्न भी अच्छा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2022 पर 4:56 PM
Adani Wilmer के शेयरों में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट, दो महीने में 125% चढ़ा शेयर
Adani Wilmar के शेयर बुधवार को 5% की उछाल के साथ 608.90 रुपये के भाव पर बंद हुए

Adani Wilmar Share Price: अडानी विल्मर साल 2022 के उन शेयरों में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने निवेशकों को दोगुने या 100% से अधिक का रिटर्न दिया है। ऐसे शेयरों को मल्टीबैगर शेयर (Multibagger stock) कहते हैं। अडानी ग्रुप का यह शेयर इस साल अभी तक 125% चढ़ चुका है और अभी भी थमने का नहीं ले रहा है। बुधवार को अडानी विल्मर के शेयरों में लगातार 5वें दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा।

Adani Wilmar के शेयर बुधवार को खुलते ही करीब 29 रुपये ऊपर चढ़ कर 608.90 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए और 5 फीसदी के अपर सर्किट में लॉक हो गए। पिछले 5 दिनों में इसके शेयरों की कीमत 22.07 फीसदी बढ़ी है, जबकि बीते एक महीने में इसमें 78.67% फीसदी का उछाल आ चुका है।

स्टॉक मार्केट के जानकारों की मानें तो, कमोडिटी की बढ़ती कीमतों, खासतौर से पॉम ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी, भू-राजनीतिक तनाव और श्रीलंका संकट ने निवेशकों को शॉर्ट-टर्म के लिए इस शेयर पर काफी बुलिश बना दिया है। उन्होंने कहा कि RM बीज की उपज की इस साल भी कम रहने वाली है, जिससे कंपनी को अपने मौजूदा बफर स्टॉक से मार्जिन लाभ को भुनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हालिया भू-राजनीतिक तनाव और श्रीलंका संकट कंपनी ने व्यापार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें