Get App

Adani Wilmar ने इस साल दिया 158% का रिटर्न, तिमाही नतीजों के बाद अब निवेशक शेयर खरीदें, बेचें या करें Hold?

Adani Wilmar का जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 194 करोड़ रुपये रहा, साथ ही उसकी बिक्री और वॉल्यूम में भी सुधार हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 5:16 PM
Adani Wilmar ने इस साल दिया 158% का रिटर्न, तिमाही नतीजों के बाद अब निवेशक शेयर खरीदें, बेचें या करें Hold?
Adani Wilmar के शेयर गुरुवार को NSE पर 0.83% गिरकर बंद हुए

Adani Wilmar Share Price: ग्लोबल लेवल पर तमाम चुनौतियों के बीच अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का जून तिमाही का नतीजा बाजार के अनुमानों के मुताबिक रहा। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 194 करोड़ रुपये रहा। साथ ही उसकी बिक्री और वॉल्यूम में भी सुधार हुआ है। हालांकि उसके बावजूद अडानी विल्मर के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

Adani Wilmar का रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 14,731.62 करोड़ रुपये रहा। जबकि उसका वॉल्यूम करीब 15 फीसदी बढ़कर 11.9 लाख मेट्रिक टन रहा। अडानी विल्मर के शेयर साल 2022 में अभी तक करीब 155 फीसदी चढ़ चुके हैं।

एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Adani Wilmar के शेयरों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है क्योंकि इसका मार्जिन प्रोफाइल और वॉल्यूम ग्रोथ लंबी अवधि के लिहाज से अच्छा संकेत दे रहे हैं। अडानी विल्मर के शेयर गुरुवार को दिन के कारोबार के दौरान 2.5 फीसदी से भी अधिक फिसल गए थे। हालांकि कारोबार खत्म होते समय यह NSE पर 0.83% गिरकर 692.10 रुपये पर बंद हुए। अडानी विल्मर के शेयर इसी साल फरवरी में शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे और तब से अब तक यह करीब 158 फीसदी चढ़ चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें