चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Aditya Birla Capital पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 180 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10/11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
API Apollo Tubes पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से 1282 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में चौतरफा अच्छे संकेतों से आज मंगलवार को मंगल नजर आ रहा है। सेंसेक्स 63 हजार के पार पहुंच गया। निफ्टी भी 18700 के करीब दिखाई दे रहा है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने आदित्य बिड़ला कैपिटल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके शिवांगी सरडा ने चोला इनवेस्टमेंट पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aditya Birla Capital

    राजेश पालवीय ने Aditya Birla Capital के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 180 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10/11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः L&T Finance Holdings Future


    मानस जायसवाल ने L&T Finance Holdings पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T Finance Holdings में 110 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 115 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 108 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: टाटा मोटर्स, रिलायंस, ग्लैंड फार्मा और मैनकाइंड फार्मा पर है ब्रोकरेजेज का दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Chola Investment

    शिवांगी सरडा ने Chola Investment पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Chola Investment में 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1130 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1070 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः API Apollo Tubes

    सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से API Apollo Tubes का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि API Apollo Tubes के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1282 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 1500 रुपय का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।