टाटा मोटर्स TATA MOTORS कंपनी ने JLR के ग्रोथ का रोडमैप सामने रखा है। 2024 में JLR का 28 अरब पाउंड आय का लक्ष्य है। JLR की 1 गाड़ी से मौजूदा आय 70000 पाउंड तक होती है। FY26 तक JLR से आय 30 अरब पाउंड तक करने का लक्ष्य है। FY24 में 6% और FY26 में 10% मार्जिन का लक्ष्य है। एन चंद्रशेखरन ने कहा कि जैगुआर के सभी ब्रांड को EV में बदलेंगे। 2025 तक सभी ब्रांड मॉडर्न EV में बदले जाएंगे। सालाना JLR में सालाना 3 Bn पाउंड का निवेश करेंगे। इस पर मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट रेटिंग है। वहीं रिलायंस के शेयर बर्नस्टीन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ग्लैंड फार्मा और मैनकाइंड फार्मा भी ब्रोकर्स के रडार पर हैं।
मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स के शेयर पर ओवर वेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 617 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जेएलआर का कारोबार सही रास्ते पर जाता दिख रहा है। FCF टर्न, 'हाउस ऑफ़ ब्रांड्स' रणनीति को JLR के लिए टर्नअराउंड को सपोर्ट करना चाहिए। टाटा समर्थित ईवी ट्रांजिशन को जेएलआर के लिए बदलाव को सपोर्ट करना चाहिए।
बर्नस्टीन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,040 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि क्लीन एनर्जी सेगमेंट ग्रोथ का नया इंजन बनेगा। 2050 तक भारत में $2 लाख करोड़ का निवेश होगा। 2030 तक क्लीन एनर्जी का मार्केट $30 अरब हो जायेगा। क्लीन एनर्जी का मौजूदा मार्केट $10 अरब होगा।
उनका कहना है कि 2050 तक क्लीन एनर्जी का मार्केट करीब $200 अरब संभव है। क्लीन एनर्जी बिजनेस का वैल्युएशन 200 रुपये/शेयर संभव है। क्लीन एनर्जी बिजनेस के वैल्युएशन बढ़ते जाएंगे। रूस के सस्ते कच्चे तेल से O2C कारोबार में फायदा होगा।
BERNSTEIN ON GLAND PHARMA
बर्नस्टीन ने ग्लैंड फार्मा पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1702 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की दवा Daptomycin, Micafungin और Enoxaparin ने हाल के महीनों में मार्केट शेयर में सुधार किया है। हालांकि
Vancomycin के मार्केट शेयर में हल्की गिरावट आई है। वही Cisatracurium और Ziprasidone के शेयर भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। Levothyroxine, Palonosetron & Ketorolac शेयर फिर से ऊपर आ रहे हैं।
जेपी मॉर्गन ने मैनकाइंड फार्मा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मई 2023 में इसकी लिस्टिंग से स्टॉक ने 37 प्रतिशत रिटर्न दिया है। उनका मानना है कि कंपनी अपना मार्केट शेयर बढ़ाती रहेगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)