हीरो मोटोकॉर्प (HERO MOTOCORP) कंपनी ने नई PASSION+ बाइक लॉन्च की है। नई Passion+ बाइक की एक्स शोरुम कीमत 76,301 रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी क प्रीमियम ब्रांड लॉन्च करने पर फोकस है। कंपनी के इसके अलावा 4 नए प्रीमियम ब्रांड प्रोडक्ट पाइपलाइन में हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तेजी से काम जारी है। FY24 में कंपनी 100 से ज्यादा शहरों में EV लॉन्च करेगी। मिड और मास सेगमेंट में 2 नए EV स्कूटर लॉन्च होंगे। इस दिग्गज ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेज ने अपना नजरिया जाहिर किया है।
BROKERAGES ON HERO MOTOCORP
सिटी ने हीरो मोटोकॉर्प पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका डिमांड आउटलुक पॉजिटिव है। कंपनी के मैनेजमेंट ने मजबूत प्रॉफिटेबल ग्रोथ को टारगेट किया है। कोर सेगमेंट में वृद्धि, प्रीमियम सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना और EV सेगमेंट में विस्तार करना ये तीन बातों पर कंपनी का फोकस है।
मॉर्गन स्टैनली ने हीरो मोटो पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2344 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी मास मार्केट कैटेगरी का विस्तार कर रही है और अपने ब्रांड्स को मजबूत कर रही है। कंपनी उपभोक्ता अनुभव को अपग्रेड कर रही है। इसके साथ गैर-मोटरसाइकिल रेवन्यू में तेजी ला रही है। ईवी सेगमेंट में कंपनी का 2-पहिया वाहनों Vida V1 Pro को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।
कंपनी ने FY24 अंत तक 100+ शहरों में विस्तार की योजना बनाई है।
नोमुरा ने हीरो मोट पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2870 रुपये तय किया है। कंपनी की योजना अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके अपने कोर सेगमेंट को बढ़ाने पर फोकस करने की है। कंपनी की अधिक प्रोडक्ट लॉन्च करके प्रीमियम 125cc स्कूटर सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ाने की योजना है। नए प्रोडक्ट लॉन्च की सफलता पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)