सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

MUNJAL AUTO INDUSTRIES के शेयर पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प ने नई पैशन प्लस मार्केट में उतारी है। इस पैशन प्लस बाइक का एक्स शोरूम भाव 76,301 रुपये से स्टार्ट होता है। मुंजाल ऑटो ये कंपनी दोपहिया और चौपहिया गाड़ियों के लिए ऑटो कंपोनेंट बनाने का कारोबार करती है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement
GREAVES COTTON पर दूसरे एक्सर्पट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बाइक बाजार के साथ ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने करार किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    क्रूड में फेड की बैठक से पहले 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। क्रूड का भाव 72 डॉलर के करीब पहुंच गया है। कच्चा तेल 3 दिनों में 6% से ज्यादा टूटा है। इसकी वजह से OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में तगड़ा एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MUNJAL AUTO INDUSTRIES और GREAVES COTTON सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. TEJAS NETWORK (Green)

    कंपनी टाटा टेली बिजनेस सर्विस को हाई-स्पीड फाइबर कनेक्टिविटी देगी। हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के लिए पैकेट स्विचिंग और फाइबर टू एक्स सॉल्यूशन लगाए


    2. MUNJAL AUTO INDUSTRIES (Green)

    हीरो मोटोकॉर्प ने नई पैशन प्लस लॉन्च की। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 76,301 रुपये से शुरू है। मुंजाल ऑटो 2 और 4 पहिया वाहनों के लिए ऑटो कंपोनेंट बनाती है

    3. SHIVAM AUTOTECH (Green)

    हीरो मोटोकॉर्प ने नई पैशन प्लस लॉन्च की। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 76,301 रुपये से शुरू है। शिवम ऑटोटेक ट्रांसमिशन गियर का उत्पादन करती है

    4. RAMKRISHNA FORGINGS (Green)

    टीटागढ़ रेल सिस्टम के साथ मिलकर नई कंपनी बनाई। रामकृष्ण टीटागढ़ रेल व्हील्स लिमिटेड नाम से नई कंपनी बनाई

    5. TITAGARH WAGONS (Green)

    रामकृष्ण फोर्जिंग्स के साथ मिलकर नई कंपनी बनाई। रामकृष्ण टीटागढ़ रेल व्हील्स लिमिटेड नाम से नई कंपनी बनाई

    6. AMBALAL SARABHAI ENTERPRISES (Green)

    कंपनी की सब्सिडियरी ने वडोदरा में नया प्लांट शुरू किया है। ऑन्कोलॉजी और सिंथेटिक API का नया प्लांट शुरू किया है

    7. BALRAMPUR CHINI (Green)

    SOCIETE GENERALE ने 406.02 के भाव पर 10.87 लाख शेयर खरीदे

    8. GO FASHION INDIA (Green)

    SOCIETE GENERALE ने 8.25 लाख शेयर खरीदे हैं। कुवैत इनवेस्टमेंट अथॉरिटी फंड ने 4.84 लाख शेयर खरीदे हैं। BNP PARIBAS ARBITRAGE ने 4.30 लाख शेयर खरीदे हैं। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 7.04 लाख शेयर खरीदे हैं

    9. MAN INFRA (Green)

    SOCIETE GENERALE ने 102 रुपये के भाव पर 39.31 लाख शेयर खरीदे हैं

    10. USHA MARTIN (Green)

    मोतीलाल ओसवाल MF ने 270.12 रुपये के भाव पर 18.50 लाख शेयर खरीदे हैं

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-EIL (Green)

    कंपनी को ONGC से 472 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    2-JSW STEEL (Green)

    गोवा के 2 ब्लॉक में आयरन ओर मिनरल माइनिंग लीज के लिए प्रेफर्ड बिडर बनी

    3- CANFIN HOMES (Green)

    कंपनी इक्विटी शेयर्स जारी करके फंड जुटायेगी। इससे स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है

    4-GREAVES COTTON (Green)

    ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बाइक बाजार के साथ करार किया। 3-व्हीलर EV पोर्टफोलियो को फ्लेक्सिबल फाइनेंस ऑप्शन उपलब्ध कराने के लिए करार किया

    5-IOC (Green)

    कच्चे तेल का भाव 1 दिन में करीब 4% गिरा। ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला

    6-HPCL (Green)

    कच्चे तेल का भाव 1 दिन में करीब 4% गिरा। ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला

    7-PUNJAB & SIND BANK (Green)

    बॉन्ड के जरिए 750 करोड़ रुपये फंड जुटाने को कंपनी बोर्ड की मंजूरी मिली है। बैंक अगले 12 महीनों में 750 करोड़ रुपये फंड जुटाएगा

    8-ORACLE FINANCE (Green)

    शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रहने की उम्मीद है

    9- HERO MOTO (Green)

    हीरो मोटोकॉर्प ने नई पैशन प्लस लॉन्च की है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 76,301 से शुरू है

    10-MANKIND PHARMA (Green)

    जेपी मॉर्गन की शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। लक्ष्य 1,700 रुपये/शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।