Aditya Infotech Share Price :आदित्य इंफोटेक में नतीजों के बाद जोरदार तेजी है। इस शेयर में आज अपर सर्किट लगा। कारोबार के अंत में ये शेयर 263.90 रुपए यानी 10 फीसदी की बढ़त के साथ 2903.50 के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई भी 2,903.50 रुपए हैं। वहीं, इसका 52 वीक लो 1,015 रुपए है। इस ट्रेडिंग वॉल्यूम 905,751 शेयर और मार्केट कैप 34,217 करोड़ रुपए है। मजबूत नतीजों ने इस शेयर में जोश भर दिया।
आदित्य इंफोटेक: Q4 नतीजे (YoY)
चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 46% बढ़कर `1,422 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA 162% बढ़कर 257 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि,EBITDA मार्जिन 10% से बढ़कर 18.1% पर रहा है। कंपनी का नेट मुनाफा 55 करोड़ रुपए से बढ़कर 169 करोड़ रुपए पर रहा है। CP प्लस ब्रान्ड की मजबूती से रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। अच्छे प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेशन इफिसिएंसी से EBITDA को सपोर्ट मिला है।
आदित्य इंफोटेक: FY27 गाइडेंस
कंपनी ने अपने अनुमान भी बढ़ा दिए है। रेवेन्यू गाइडेंस 5,350-5,550 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 6,000-6,500 करोड़ रुपए कर दिया गया है। वहीं,मार्जिन गाइडेंस 12-13 फीसदी से बढ़ा कर 14-15 फीसदी और एडजस्टेड PAT मार्जिन 7.5-8.5 फीसदी से बढ़ाकर 8.5-9.5 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ 40-50 फीसदी रहेगी। वहीं,EBITDA ग्रोथ 45-65 फीसदी और प्रॉफिट ग्रोथ 50-65 फीसदी रह सकती है।
क्षमता विस्तार पर आदित्य इंफोटेक
फिलहाल कंपनी की हर महीने 25 लाख यूनिट की क्षमता। 2 साल में Kadapa की क्षमता दोगुनी संभव है। Kadapa के विस्तार के लिए कंपनी खुद फंडिंग करेगी। ग्रोथ को सपोर्ट के लिए नॉर्थ इंडिया में नई जमीन देख रही है। लेंस एसेंबली लाइन ट्रायल फेज में है। लेंस एसेंबली लाइन की शुरुआती क्षमता 3 लाख LPM होगी। लेंस एसेंबली लाइन की क्षमता 10 लाख LPM तक बढ़ाई जा सकती है।
आदित्य इंफोटेक: कारोबार की खास बातें
कंपनी एडवांस वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट बनाती है। साथ ही यह प्लस ब्रान्ड से सॉल्यूशन ऑफर करती है। यह सिक्योरिटी एज ए सर्विस बिजनेस के तहत सॉल्यूशन ऑफर करती है।
आदित्य इंफोटेक: लिस्टिंग से अब रिटर्न
आदित्य इंफोटेक का इश्यू प्राइस 675 रुपए था। इश्यू के बाद से इसके शेयर प्राइस में 330 फीसदी का उछाल आया है। यह शेयर अगस्त 2025 में लिस्ट हुआ था। पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 20.18 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 24.17 फीसदी की और 3 महीने में यह शेयर 71.91 फीसदी भागा है।