Get App

Aditya Infotech Share Price : लिस्टिंग के बाद 330% भागा शेयर, आज भी लगा अपर सर्किट, जानिए क्यों आई इतनी तेजी

Aditya Infotech Share Price : कंपनी ने अपने अनुमान भी बढ़ा दिए है। रेवेन्यू गाइडेंस 5,350-5,550 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 6,000-6,500 करोड़ रुपए कर दिया गया है। वहीं,मार्जिन गाइडेंस 12-13 फीसदी से बढ़ा कर 14-15 फीसदी और एडजस्टेड PAT मार्जिन 7.5-8.5 फीसदी से बढ़ाकर 8.5-9.5 फीसदी कर दिया गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 29, 2026 पर 5:58 PM
Aditya Infotech Share Price : लिस्टिंग के बाद 330% भागा शेयर, आज भी लगा अपर सर्किट, जानिए क्यों आई इतनी तेजी
Aditya Infotech Share Price : आदित्य इंफोटेक एडवांस वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट बनाती है। साथ ही यह प्लस ब्रान्ड से सॉल्यूशन ऑफर करती है। यह सिक्योरिटी एज ए सर्विस बिजनेस के तहत सॉल्यूशन ऑफर करती है

Aditya Infotech Share Price :आदित्य इंफोटेक में नतीजों के बाद जोरदार तेजी है। इस शेयर में आज अपर सर्किट लगा। कारोबार के अंत में ये शेयर 263.90 रुपए यानी 10 फीसदी की बढ़त के साथ 2903.50 के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई भी 2,903.50 रुपए हैं। वहीं, इसका 52 वीक लो 1,015 रुपए है। इस ट्रेडिंग वॉल्यूम 905,751 शेयर और मार्केट कैप 34,217 करोड़ रुपए है। मजबूत नतीजों ने इस शेयर में जोश भर दिया।

आदित्य इंफोटेक: Q4 नतीजे (YoY)

चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 46% बढ़कर `1,422 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA 162% बढ़कर 257 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि,EBITDA मार्जिन 10% से बढ़कर 18.1% पर रहा है। कंपनी का नेट मुनाफा 55 करोड़ रुपए से बढ़कर 169 करोड़ रुपए पर रहा है। CP प्लस ब्रान्ड की मजबूती से रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। अच्छे प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेशन इफिसिएंसी से EBITDA को सपोर्ट मिला है।

आदित्य इंफोटेक: FY27 गाइडेंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें