Get App

तेज रैली के बाद अब मुनाफावसूली मुमकिन, गिरावट पर खरीद की रणनीति पर रहें कायम

बाजार का ओवर ऑल ट्रेड बुलिश बना हुआ है। ऐसे में 16900-16640 के आसपास मिलने वाली कोई गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 11:25 AM
तेज रैली के बाद अब मुनाफावसूली मुमकिन, गिरावट पर खरीद की रणनीति पर रहें कायम
अब बाजार की नजर ग्लोबल संकेतों, आरबीआई की पॉलिसी और अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर बनी तनाव पर रहेगी

PRAVESH GOUR, SWASTIKA INVESTMART

निफ्टी 17300-17700 के अहम सप्लाई जोन के आसपास ट्रेड कर रहा है और एक तेज रैली के बाद हमें अब मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। बाजार का ओवर ऑल ट्रेड बुलिश बना हुआ है। ऐसे में 16900-16640 के आसपास मिलने वाली कोई गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका होगी। 17000 पर स्थित 200-DMA निफ्टी के लिए इटरमीडिएट सपोर्ट का काम कर रहा है।

बैंक निफ्टी भी 8000-38700 के अपने अहम रजिस्टेंस जोन के करीब दिख रहा है। इसमें भी अब हमें मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 37000-36700 पर पहला डिमांड जोन नजर आ रहा है जबकि 36400-36000 पर इसके लिए अगला बड़ा सपोर्ट जोन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें