20 अक्टूबर को बाजार लागातार 5वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा और निफ्टी ने 17500 का स्तर होल्ड किया। टेक , ऑयल एंड गैस, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार में जोश देखने को मिला। कल सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 59,203 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 अंक की बढ़त लेकर 17,564 के स्तर पर बंद हुआ।
