Get App

After The Bell: रिकॉर्ड हाई छूने के बाद लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी, मंगलवार को क्या हो निवेश रणनीति

बाजार पर आज एशियाई मार्केट के शुभ संकेतों और एशिया में बढ़ते मामलों का असर देखने को मिला.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 10:18 AM
After The Bell: रिकॉर्ड हाई छूने के बाद लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी, मंगलवार को क्या हो निवेश रणनीति

सोमवार यानी आज के कारोबार में निफ्टी ने 15,915 का रिकॉर्ड हाई छुआ, लेकिन अपनी बढ़त को बरकार रखने में कामयाहब नहीं हुआ और कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुआ।

बाजार पर आज एशियाई मार्केट के शुभ संकेतों और एशिया में बढ़ते मामलों का असर देखने को मिला। वीकेंड के दौरान एशिया में कोरोना के कुल मामलों में बढ़ोतरी के आंकड़े आने के बाद ग्लोबल मार्केट के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर देखने को मिला।

इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी बाजार के सेंटीमेंट पर देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटा वहीं निफ्टी 15,900 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन ऊपर से फिसलने के बावजूद निफ्टी क्लोजिंग बेसिस 15,800 के ऊपर टिका हुआ है। यह बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि रिकॉर्ड हाई पर खुलने के बावजूद कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से बाजार आज नेगेटिव जोन में फिसल गया, लेकिन निजीकरण के मोर्चे पर प्रगति की उम्मीदों के बीच सरकारी बैंक जोश में नजर आए। FM के ऐलानों के पहले और इसके दौरान भी क्लोजिंग ऑवर में मार्केट काफी वोलाटाइल हो गए। हालांकि FM के ऐलान, कोविड-19 खासकर हेल्थकेयर और कोरोना की मार से जूझ रहे सेक्टरों पर फोकस दिखा। जिससे इकोनॉमी के बड़े हिस्से को फायदा होगा।

बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी आज 15,800 के ऊपर बंद हुआ। यह एक सकारात्मक संकेत है। अगर निफ्टी 15,800 के नीचे फिसलता है तो फिर हमें दबाव दिखेगा। बाजार दिग्गजों का कहना है कि बाजार में टिके रहें और गिरावट पर खरीदारी करें। यही बाजार में निवेश की  सही रणनीति होगी।


जानिए मंगवार को क्या हो निवेश रणनीति

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी ने आज डेली स्कैल पर एक स्मॉल बॉडीड बुलिश कैंडल बनाया और दूसरी सबसे बड़ी डेली क्लोजिंग की। इसने एक  बीयरिश कैंडल और एक बीयरिश बेल्ट होल़्ड कैंडल बनाया जो इस बात का संकेत है कि  रैली के अगले चरण के लिए फॉलोअप की जरुरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें