Get App

After The Bell:Sensex ने हिट किया 53k, लेकिन मुनाफा वसूली के चलते सपाट बंद हुआ, बुधवार के लिए क्या हो रणनीति

शुरुआती तेजी के बाद आखिरी घंटे में बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। निफ्टी ऊपरी स्तर से 123 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2021 पर 10:09 AM
After The Bell:Sensex ने हिट किया 53k, लेकिन मुनाफा वसूली के चलते सपाट बंद हुआ, बुधवार के लिए क्या हो रणनीति

आज बाजार में बहुत उठापटक का सेशन रहा। सेसेंक्स ने 53000 का लाईफ हाई को छुआ लेकिन आखिरी घंटे में तेजी हवा हो गई । प्राइवेट बैंकों ने बाजार पर दबाव बनाया। मुनाफावसूली से निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 150 अंक गिरा तो वहीं निफ्टी बैंक 600 से ज्यादा अंक टूटा। सेंसेक्स 14.25 अंक यानी  0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 52588.71 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 26.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 15772.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

शुरुआती तेजी के बाद आखिरी घंटे में बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। निफ्टी ऊपरी स्तर से 123 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स ऊपर से 468 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी ऊपर से 536 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ।

आज इंट्रा-डे में सेंसेक्स पहली बार 53,000 के पार निकला। ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। MARUTI SUZUKI में 5 महीने की बड़ी तेजी रही। IT,CPSE और इंफ्रा शेयरों में भी तेजी रही। वहीं, रियल्टी, बैंकिंग और FMCG शेयरों पर दबाव रहा।

निफ्टी 26 प्वाइंट चढ़कर 15,772 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 14 प्वाइंट चढ़कर 52,589 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 126 प्वाइंट गिरकर 34,745 पर बंद हुआ। मिडकैप 28 प्वाइंट चढ़कर 26,733 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट रही।

LKP securities के एस रंगनाथन का कहना है कि आज बाजार अच्छे ग्लोबल संकेतों और टीकाकरण में तेजी की खबरों के बीच मजबूती के साथ खुला। आज के कारोबार में अनलॉक थीम से जुड़े शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। छोटे बैंको और पेपर शेयरों में खऱीदारी के बीच ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आती दिखी। लेकिन सेंसेक्स के 53 हजार का लेवल पार करने के बाद एक्रॉस द बोर्ड मुनाफा वसूली हावी हो गई।

अब बुधवार के क्या हो निवेश रणनीति

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी ने डेली स्केल पर अपने लाइफ टाइम हाई के करीब एक बियरिश कैंडल बनाया है जो इस बात का संकेत है कि रैली के अगले चरण के लिए फॉलोअर्स की जरूरत है। निफ्टी को 15,900 -16,000 की तरफ जाने के लिए  15,750 के ऊपर टिकना होगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,600-15,550 के जोन में सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें