After The Bell: बाजार में दिखा स्मार्ट बाउंस बैक, अब बुधवार को क्या हो निवेश रणनीति

बाजार दिग्गजों का कहना है कि निफ्टी को 16,400- 16500 के जोन में जाने के लिए 16250 के ऊपर टिके रहना होगा.

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement

10 अगस्त यानी आज के कारोबार में भारतीय बाजार में स्मार्ट बाउंस बैक देखने को मिला।  telecom, IT, और banking स्टॉक ने बाजार को सपोर्ट दिया। निफ्टी आज 16250 के ऊपर बंद हुआ। वहीं सेसेंक्स में 250 से ज्यादा अंकों की रैली देखने को मिली। निफ्टी ने आज इंट्राडे में 16,359 का रिकॉर्ड हाई छुआ। वहीं सेसेंक्स ने 54,779 का हाई लगाया।

Gainers & Losers:हरे निशान में बंद हुए बाजार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

LKP Securities के  S Ranganathan का कहना है कि मेटल स्टॉक में आई बिकवाली ने कई महीने की रैली के बाद स्मॉल कैप इंडेक्स में भी बिकवाली को ट्रिगर कर दिया। आज के काोरबार में मिडकैप  और पीएसयू बैंकों में भी बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स की आज की क्लोजिंग बाजार के मूड़ का प्रतिबिंबित नहीं है क्योंकि ब्रॉडर मार्केट में कमजोरी देखने को मिली है।

Taking Stock | लगातार दूसरे दिन बाजार में दिखी बढ़त, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल 

मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी की गिरावट देखने को मिली लेकिन स्मॉलकैप को ज्यादा मार पड़ी और यह 2.05 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

इसी तरह इंडिया विक्स में 0.83 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 12.60 से बढ़कर 12.70 के लेवल पर पहुंच गया है। कम वोलैटिलिटी इस बात का संकेत है कि बाजार की लगाम अभी  भी बुल्स के हाथ में हैऔर हर गिरावट पर खरीदारी हो रही है।


ऑप्शन के फ्रंट पर देखें तो 15,000  और उसके बाद 16000 पर अधिकतम पुट OI देखने को मिल रहा है। वहीं 16,500 और 16300 के स्ट्राइक्स पर अधिकतम OI देखने को मिल रहा है।ऑप्शन डेटा से इस बात के संकेत मिलते हैं कि निफ्टी का बड़ा ट्रेडिंग रेंज 16,000 औऱ  16,500 के बीच है। वहीं इसका इमीडिएट रेंज 16,150 और 16,400 के जोन में है।

कल क्या हो बाजार में रणनीति

Motilal Oswal Financial Services के Chandan Taparia का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में निफ्टी में 16200 तक की गिरावट देखने को मिली। उसके बाद आखिरी घंटो में इसमें 80 अंकों की रिकवरी आई। डेली के स्केल पर निफ्टी ने आज डोजी कैंडल बनाया और यह अपने ओपनिंग लेवल के करीब ही बंद हुआ।

Chandan Taparia का कहना है कि निफ्टी को 16,400- 16500 के जोन में जाने के लिए 16250 के ऊपर टिके रहना होगा। नीचे की तरफ इसके लिए 16,150 और 16,000 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Choice Broking की Palak Kothari का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी एक रेंज में कारोबार कर रहा है और इसने अपने पिछले दिन के लो को नहीं तोड़ा है जो इसमें बुलिश ट्रेन्ड बने रहने का संकेत है। निफ्टी के लिए 16360  पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसमें 16,150 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Deen Dayal Investments के Manish Hathiramani का कहना है कि बाजार आज 16300 के ऊपर गया और एक बार तो लगा कि यह इसके ऊपर बंद हो सकता है। हालांकि 16200 के पास एक बार फिर हमें बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के आखिरी घंटों में रिकवरी के बावजूद निफ्टी 16,300 के ऊपर बंद होने में कामयाब नहीं रहा। अगर निफ्टी 16300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसका अगला टार्गेट 16,600 होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।