Get App

Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद PNB हाउसिंग, एक्सिस बैंक और SBI में अच्छी तेजी, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

PNB Housing पर Goldman Sachs का कहना है कि कंपनी के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। इसके चलते आगे कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी को मजबूत लोन ग्रोथ और बेहतर मुनाफे से फायदा होगा। ब्रोकरेज में इस स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए 1184 रुपए का लक्ष्य दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 12:32 PM
Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद PNB हाउसिंग, एक्सिस बैंक और SBI में अच्छी तेजी, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट
SBI के शेयर NSE पर 20.85 रुपए यानी 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 768 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 772.40 रुपए और दिन का लो 758.15 रुपए है

Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद PNB हाउसिंग, एक्सिस बैंक और SBI में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बुलिश ब्रोकरेज रिपोर्ट से PNB HOUSING ने 5 फीसदी की छलांग लगाई है। PNB हाउसिंग शेयर वायदा के टॉप गेनरों में शामिल है। GOLDMAN SACHS ने इस स्टॉक में मौजूदा भाव से करीब 25 फीसदी ऊपर के लक्ष्य दिए है। ब्रोकरेज ने कहा है कि कंपनी के लोन और मुनाफे में आगे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। आइए Goldman Sachs की इस रिपोर्ट पर डालते हैं एक नजर।

PNB Housing पर Goldman Sachs का कहना है कि कंपनी के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। इसके चलते आगे कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी को मजबूत लोन ग्रोथ और बेहतर मुनाफे से फायदा होगा। ब्रोकरेज में इस स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए 1184 रुपए का लक्ष्य दिया है।

AXIS BANK को BUY रेटिंग देते हुए Goldman Sachs ने 1228 रुपए का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के मुनाफे और ग्रोथ में अच्छी रिकवरी संभव है। बैंक को सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ने का फायदा मिलेगा। बेहतर लिक्विडिटी से लोन ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

SBI पर Goldman Sachs ने अपनी रेटिंग SELL से अपग्रेड करके न्यूट्रल कर दी है। शेयर का लक्ष्य 823 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक का रिस्क-रिवॉर्ड संतुलित नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें