LPG के दाम बढ़ने और सस्ते क्रूड से OMCs (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में IOC, BPCL और HPCL को शेयर दो से तीन फीसदी चढ़े हैं। साथ ही पेंट और एविशन शेयरों में भी रौनक है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। एक्साइज ड्यूटी में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी आज से लागू होगी। इसके साथ सिलेंडर भी महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 10 रुपए प्रति लीटर हो गई है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी आधी रात से लागू हो गई है।
LPG के दाम में 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है। पेट्रोल-डीजल एक्साइज बढ़ने के बावजूद महंगा नहीं होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल दाम पर सफाई देते हुए कहा कि बढ़ी ड्यूटी से वित्त वर्ष 2025 के LPG बकाया का भुगतान किया जाएगा। बढ़ी ड्यूटी से 30,000-32,000 करोड़ रुपए की रेंज में कलेक्शन संभव है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का पैसा केंद्र सरकार के पास जाएगा। बता दें कि वित्त वर्ष 2025 की LPG अंडर रिकवरी 41,338 करोड़ रुपए की थी। LPG कीमतों में बढ़ोतरी से LPG घाटे की भरपाई संभव है। OMCs को प्रति सिलेंडर 250 रुपए का घाटा हो रहा है। एक्साइज बढ़ोतरी से घाटा घटकर 200 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगा।
इस खबर के चलते आज HPCL, BPCL और IOC के शेयर फोकस में हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन शेयरों का रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर है। सरकार का OMCs पर साफ फोकस है। OMCs के वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। कच्चे तेल के भाव भी काफी नीचे आए हैं। इसका फायदा इन कंपनियों को मिलेगा।
OMCs पर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। HSBC का कहना है कि सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में सिर्फ दो दिन की गिरावट में पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। मौजूदा स्थिति में भी ऊंचे मार्जिन की गुंजाइश है। इस एक्साइज ड्यूटी और ऑयल प्राइस के बीच भी ऊंचे मार्जिन की गुंजाइश है। HSBC ने BPCL, HPCL और IOC पर Buy रेटिंग दी है लेकिन वैल्युएशन मल्टीपल घटाए हैं।
HSBC ने IOC को Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 170 रुपए से घटा कर 150 रुपए कर दिया है। वहीं, BPCL को Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 440 रुपए से घटा कर 400 रुपए कर दिया है। HSBC ने HPCLको Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 450 रुपए से बढ़ा कर 480 रुपए कर दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।