बाजार में आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्सेस हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी इस समय करीब 80 अंक से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि सेंसेक्स भी 280 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी गेनर्स में टाइटन, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी के शेयर शामिल हैं। जबकि निफ्टी लूजर्स में टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी के शेयर शामिल रहे। इस बीच कमाई के लिए आज शुभम अग्रवाल ने टाटा मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंडिया मार्ट में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन ने सीमेंस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने भी वेसुवियस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors
शुभम अग्रवाल ने Tata Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 410 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 से 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने Indiamart पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indiamart में 4957 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5040/5060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4935 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Siemens
कविता जैन ने Siemens पर बिकवाली करने को कहा। उन्होंने कहा कि Siemens में 3296 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3238 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3334 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Vesuvius
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Vesuvius का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Vesuvius के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1603 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1940 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )