Get App

कल की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक, इन 2 स्टॉक्स को खरीदने और 2 शेयर्स को बेचने से होगा तगड़ा मुनाफा

Tata Motors पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 410 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 7.65 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 10 से 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। शुभम अग्रवाल ने इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 10:52 AM
कल की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक, इन 2 स्टॉक्स को खरीदने और 2 शेयर्स को बेचने से होगा तगड़ा मुनाफा
Vesuvius पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से 160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्सेस हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी इस समय करीब 80 अंक से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि सेंसेक्स भी 280 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी गेनर्स में टाइटन, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी के शेयर शामिल हैं। जबकि निफ्टी लूजर्स में टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी के शेयर शामिल रहे। इस बीच कमाई के लिए आज शुभम अग्रवाल ने टाटा मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंडिया मार्ट में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन ने सीमेंस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने भी वेसुवियस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors

शुभम अग्रवाल ने Tata Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 410 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 से 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indiamart Future

राजेश पालवीय ने Indiamart पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indiamart में 4957 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5040/5060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4935 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें