Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी Ahluwalia Contracts India Ltd ने मंगलवार, 16 दिसंबर को बताया कि उसे बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ₹888.38 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह रकम GST सहित है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौराधाम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण और समग्र विकास से जुड़ा है। इसे माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है।
