AIA Engineering के बोर्ड ने ₹500 करोड़ के बायबैक को मंजूुरी दी, कंपनी के शेयरों में शुरुआती तेजी के बाद फ्लैट कारोबार

AIA इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद फ्लैट कारोबार कर रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। बायबैक प्लान के तहत कंपनी का इरादा 10 लाख इक्विटी शेयर यानी 1.06% स्टेक खरीदने का है। AIA इंजीनियरिंग ने बायबैक के लिए 5,000 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है, जो 6 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से 12 पर्सेंट प्रीमियम पर है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 2:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AIA इंजीनियरिंग टेंडर ऑफिस रूट के जरिये बायबैक की प्रक्रिया को अंजाम देगी।

AIA इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद फ्लैट कारोबार कर रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। बायबैक प्लान के तहत कंपनी का इरादा 10 लाख इक्विटी शेयर यानी 1.06% स्टेक खरीदने का है। AIA इंजीनियरिंग ने बायबैक के लिए 5,000 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है, जो 6 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से 12 पर्सेंट प्रीमियम पर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2 बजकर 28 मिनट पर कंपनी का शेयर 0.25 पर्सेंट की बढ़त के साथ 4474.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

AIA इंजीनियरिंग टेंडर ऑफिस रूट के जरिये बायबैक की प्रक्रिया को अंजाम देगी। इसका मतलब यह है कि कंपनी फिक्स्ड प्राइस पर शेयरों की खरीद को अंजाम देगी। कंपनी में पहली बार शेयरों का बायबैक किया जा रहा है। इस हफ्ते के आखिर तक कम से कम 10 कंपनियों द्वारा शेयरों के बायबैक किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को पेश किए गए बजट में टैक्स नियमों में बदलाव के प्रस्ताव के बाद ऐसा देखने को मिल रहा है।

नए प्रस्ताव के मुताबिक, इक्विटी शेयरों के बायबैक पर हासिल इनकम पर अब शेयरहोल्डर के स्तर पर टैक्स लगेगा, न कि कंपनी के स्तर पर। पहले टैक्स कंपनी के स्तर पर लगता था। इस साल अब कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट की तेजी रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।