देश में सोने की कीमत लगातार गिर रही है। 25 सितंबर की सुबह ज्यादातर शहरों में भाव और नीचे आ गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना लगातार चौथे कारोबारी सत्र सस्ता हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये टूटी। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली इसके कारण रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,265.50 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट बरकरार है। 25 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये फिसली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.60 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।
Metals Focus के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन का मानना है कि वैश्विक बाजार में 2026 के अंत तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार खरीद सोने की कीमत को मजबूत सपोर्ट दे रही है। न्यूमैन के मुताबिक, अगर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचता है, तो चांदी 80 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। 2027 में चांदी में और तेजी की गुंजाइश है।