Airtel Share Price: टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनी भारती एयरटेल में आज उछाल देखने को मिला है। 27 फरवरी 2024 को शेयर की कीमत NSE पर 13.25 रुपये (1.19%) बढ़कर 1123.30 रुपये हो गई। दरअसल, टेलीकॉम टैरिफ में बढ़ोतरी और ARPU (Average Revenue Per User) के उच्च स्तर पर बढ़ने की आशा के बीच भारती एयरटेल के शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 30% का रिटर्न दिया है और एक साल में स्टॉक 51% से ज्यादा बढ़ा है।
