Dulux पेंट वाली एक्जो नोबेल इंडिया में एक बड़ी ब्लॉक डील में 51.9 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। ये शेयर कंपनी की लगभग 11.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इसके चलते कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत तक लुढ़के और BSE पर कीमत 3080 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 13.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3132.45 रुपये पर बंद हुआ। एक्जो नोबेल इंडिया का मार्केट कैप गिरकर 14200 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
