कल बाजार में रही चौतरफा बिकवाली, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी की कैसी रहेगी चाल

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज निफ्टी में पहला रजिस्टेंस जोन 18105-18144 पर दिखाई दे रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18210-18246/274 पर दिखाई दे रहा है। पहला बेस जोन निफ्टी में 18005-17961 के जोन में दिखाई दे रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन 17913-17852/767 के जोन में नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 8:37 AM
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 18005-17961 के ऊपर तक निफ्टी में गिरावट में खरीदारी करने की सलाह होगी। निफ्टी में 17961 क स्तर के नीचे बिकवाली की राय होगी

बुधवार को मंदी की आहट से बाजार में घबराहट का नजारा देखने को मिला। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। मिड और स्मॉलकैप शेयर्स लुढ़क गये। मेटल, रियल्टी, IT की जोरदार पिटाई देखने को मिली। सेंसेक्स 637 और निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर बंद हुए। कुल मिलाकर बाजार में 2 दिन की बढ़त के बाद कल बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 637 प्वाइंट गिरकर 60 हजार 657 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 190 प्वाइंट गिरकर 18 हजार 43 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी में कमजोरी नजर आई। आज वीकली एक्सपायरी है। आज बाजार का हाल कैसा रहेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में पोजीशन लेनी है या दूर रहना है। जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि आज इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 18105-18144 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18210-18246/274 पर है। इसमें पहला बेस जोन 18005-17961 के जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन 17913-17852/767 के जोन में दिखाई दे रहा है।


कल FIIs की बिकवाली की वजह से तेज गिरावट रही। FIIs की कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में बिकवाली देखने को मिली। FIIs के इंडेक्स में अब 41593 नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट बने हुए हैं। कल हमने 20 DEMA से रिवर्सल और 50 DEMA टूटने की बात की थी। 18100-18200 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आई। वीकली एक्सपायरी पर बाजार सीरीज का बेस 18005-17961 दिखा सकता है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में 18005-17961 के ऊपर तक ही गिरावट में खरीदारी का नजरिया रखना चाहिए। 17961 का स्तर टूटे तो बिकवाली के सौदे ले सकते हैं। अगर 17961 का लेवल टूटा तो 17913-852 के लेवल दिख सकते हैं। निफ्टी में 18105-144 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग दिखेगी।

Taking Stock : मंदड़ियों का फिर दिखा दबदबा, 1% लुढ़का बाजार, जानें 5 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट मिजाज

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 43201-43367 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है। इसमें बड़ा रजिस्टेंस जोन 43460-43530/640 के स्तर पर है। जबकि बैंक निफ्टी में पहला बेस जोन 42775-42470 के जोन में दिखाई दिया। इसमें बड़ा बेस जोन 42328-42108 के स्तरों पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि सबसे मजबूत इंडेक्स बैंक निफ्टी को भी FIIs का झटका लगता। बैंक निफ्टी 20 DEMA के नीचे बंद हुआ। इसमें 43000-43500 के जोन में भारी कॉल राइटिंग है। इसमें तकनीकी तौर पर 42800-42500 अहम रेंज है। बैंक निफ्टी पर शॉर्ट का फैसला लेना अब तक मुश्किल लग रहा है। इसमें पहले बेस पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस के नीचे फिसलने के बाद ही बैंक निफ्टी में बिकवाली बढ़ेगी। दूसरा बेस भी कमजोरी की स्थिति में दिख सकता है। अगर बैंक निफ्टी में 43200 दोबारा हासिल हुआ तो इसमें 43367-460-530 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।