भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 4 जनवरी को गिरावट पर बंद हुए। सभी सेक्टर्स में बिकवाली के चलते निफ्टी 18,100 से नीचे फिसल गया। आज इसमें एक प्रतिशत की गिरावट नजर आई। निवेशक आज रात में आने वाले एफओएमसी मिनट और यूएस मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा के रिजल्ट से पहले सतर्क रवैया अपनाते हुए दिखे। सेंसेक्स 636.75 अंक या 1.04 प्रतिशत नीचे 60,657.45 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 189.50 अंक या 1.04 प्रतिशत नीचे 18,043 पर बंद हुआ। बाजार ने एक निगेटिव रुझान के साथ सपाट शुरुआत की। इसके बाद निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स ने 18,020.60 और 60,593.56 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई स्मॉलकैप्स और मिडकैप्स इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की 5 जनवरी के लिए निफ्टी पर राय
निफ्टी को एक और सत्र के लिए राइजिंग ट्रेंडलाइन और मुख्य डेली मूविंग एवरेज के पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंडेक्स तेजी से गिरकर 18,000 के स्तर पर आ गया। हालांकि बुल्स दिन के प्रमुख मनोवैज्ञानिक स्तर का बचाव करने में कामयाब रहे।
गौरव रत्नपारखी ने कहा कि जब तक निफ्टी नीचे की तरफ 18,000 का लेवल नहीं तोड़ता तब तक ये फिर से 18,250-18,300 की ओर चढ़ सकता है। दूसरी ओर 18,000 को ब्रेक करने पर निफ्टी में शॉर्ट टर्म में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। ऐसे में ये 17,800 की ओर लुढ़कता हुआ दिखाई दे सकता है।
Religare Broking के अजीत मिश्रा की 5 जनवरी के लिए निफ्टी पर राय
आज मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार दबाव में कारोबार करता नजर आया। इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक टूटकर बंद हुआ। सपाट शुरुआत के बाद दिन भर में निफ्टी धीरे-धीरे नीचे की ओर बढ़ता गया। आखिर में दिन के निचले स्तर के आसपास 18,042 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार में व्यापक गिरावट रही। जिसमें रियल्टी, मेटल और एनर्जी टॉप लूजर्स रहे। ब्रॉडर इंडेक्स में भी कमजोरी में कारोबार हुआ। इसमें प्रत्येक में एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
अजीत मिश्रा ने कहा कि आज की गिरावट ने निफ्टी की पिछले चार सत्रों की बढ़त को समाप्त कर दिया। बैंकिंग इंडेक्स में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। ये अब तक तारणहार की भूमिका निभा रहा था। लेकिन इसकी गिरावट ने बाजार का मूड और खराब कर दिया है। हमें लगता है कि निफ्टी में दबाव 18,000 के स्तर से नीचे की ओर गिरता नजर आ सकता है। स्थिति को देखते हुए लीवरेज्ड पोजीशन को सीमित रखना चाहिए। बाजार की चाल स्पष्ट होन का इंतजार करना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )