दो दिनों की तेजी के बाद आज बाजार पर दबाव बना है। मजबूत खुलने के बाद बाजार टूटा है। निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 18050 के पास आ गया है। निफ्टी बैंक में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स करीब 400 अंक फिसला। HDFC Bank, Infosys, Reliance ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बाजार में चौतरफा बिकवाली में मेटल इंडेक्स की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। वेदांता, हिंडाल्को, नाल्को, JSW स्टील सभी करीब 4 परसेंट नीचे गिर गये हैं।, सरकारी बैंक, एनर्जी इंडेक्स भी करीब पौने दो परसेंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बजट से पहले फर्टिलाइजर शेयरों में अच्छी रौनक नजर आ रही है। आज RCF, NFL और MADRAS FERTILSER के शेयर 3 परसेंट से ज्यादा दौड़े हैं।
सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े उन्होंने अपने शानदार कॉल्स बताये। इसके अलावा कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
निफ्टी में आज 18000, 18100 और 18200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 17900 क स्तर पर एक्टिव नजर आये। वहीं बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। इसके अलावा 43200, 43100 और 43000 पर पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार कॉल्स
HDFC Life Future : खरीदें - 601 रुपये, स्टॉपलॉस - 585 रुपये, लक्ष्य - 630 रुपये
GNFC Future : खरीदें - 578 रुपये, स्टॉपलॉस - 566 रुपये, लक्ष्य - 600 से 610 रुपये
JSW Steel Future : बेचें - 743 रुपये, स्टॉपलॉस - 760 रुपये, लक्ष्य - 725 से 720 रुपये
सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार दमदार कमाईः Interglobe Aviation (इंटरग्लोब एविएशन)
राजेश पालवीय ने कहा कि इस एविएशन स्टॉक में आगे कमजोरी देखने को मिल सकती है। इसमें बिकवाली करके पैसा बनाया जा सकता है। लेकिन ऑप्शन के जरिये इसमें शॉर्ट पोजीशन लेने के लिए पुट ऑप्शन खरीदना चाहिए। राजेश ने कहा कि इंटरग्लोब एविएशन के शेयर की जनवरी के एक्सपायरी वाली पुट में खरीदारी करें। इसकी 2000 के स्ट्राइक वाली पुट 59 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें शॉर्ट टर्म में 75 से लेकर 80 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमे 40 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )