बुधवार को मंदी की आहट से बाजार में घबराहट का नजारा देखने को मिला। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। मिड और स्मॉलकैप शेयर्स लुढ़क गये। मेटल, रियल्टी, IT की जोरदार पिटाई देखने को मिली। सेंसेक्स 637 और निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर बंद हुए। कुल मिलाकर बाजार में 2 दिन की बढ़त के बाद कल बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 637 प्वाइंट गिरकर 60 हजार 657 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 190 प्वाइंट गिरकर 18 हजार 43 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी में कमजोरी नजर आई। आज वीकली एक्सपायरी है। आज बाजार का हाल कैसा रहेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में पोजीशन लेनी है या दूर रहना है। जानते हैं एक्सपर्ट की राय-
