Alok Industries के शेयरों में आज 2 जनवरी को 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक आज BSE पर 25.86 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 3300 करोड़ रुपये के नॉन-कनवर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंशियल शेयरों को सब्सक्राइब किया है। इसका मतलब है कि RIL ने कंपनी में प्रेफरेंशियल शेयरों के जरिए 3300 करोड़ रुपये डाले हैं। इस खबर के बीच निवेशकों ने स्टॉक में जमकर दांव लगाया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12,840.11 करोड़ रुपये हो गया है।
