Get App

IND vs PAK: 'दिवाली के दिन मैच हारने के बाद हुई थी गाली-गलौज...' स्टार प्लेयर ने खोला पाकिस्तान के खिलाफ जोशीले जश्न का राज

भारतीय खिलाड़ी यशवीर गौड़ और लक्ष्य रायचंदानी के जश्न की काफी चर्चा हुई। वहीं अब दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन क्यों किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने जश्न का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुए व्यवहार के जवाब में ऐसा किया था

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 6:03 PM
IND vs PAK: 'दिवाली के दिन मैच हारने के बाद हुई थी गाली-गलौज...' स्टार प्लेयर ने खोला पाकिस्तान के खिलाफ जोशीले जश्न का राज
टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी खिलाड़ियों के जश्न का बचाव किया

IND vs PAK: भारत की अंडर-19 टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। टीम इंडिया के अक्रामक सेलिब्रेशन का वीडियो काफी वायरल हुआ। वहीं भारतीय खिलाड़ी यशवीर गौड़ और लक्ष्य रायचंदानी के जश्न की काफी चर्चा हुई। वहीं अब दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन क्यों किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने जश्न का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुए व्यवहार के जवाब में ऐसा किया था। उनका कहना था कि फाइनल में जीत के बाद उनका जश्न उसी घटना से जुड़ा था।

ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को दी थी मात

आपको बता दें ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया था। इस जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने काफी अक्रामक सेलिब्रेशन किया था। यशवीर गौड़ ने बताया कि उस मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी बहस हुई थी और एक-दूसरे को ताने मारने के साथ गाली-गलौज भी हुई थी।

पाक खिलाड़ियों से हुई थी कहासुनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें