एल्यूमीनियम स्टॉक लग रहे अच्छे, त्योहारी सीजन की तेजी का फायदा उठाने के लिए हीरो मोटो पर लगाएं दांव

सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि मेटल शेयरों में तेजी की पहली शुरुआत आमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से हुई। लंबी अवधि के नजरिए से मेटल सेक्टर में एल्यूमीनियम स्टॉक अच्छे लग रहे हैं। दुनिया भर में जो सबसे बड़ी बात हो रही है वह है दूसरे मेटल्स से एल्यूमीनियम की तरफ होने वाला शिफ्ट

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 2:32 PM
सीमेंट सेक्टर पर बात करते हुए सुदीप ने कहा कि मानसून खत्म हो गया। सीमेंट स्पेस पर उनका पॉजिटिव नजरिया है। अब मांग बढ़ने की उम्मीद है। देश में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है ऐसे में हर जगह सीमेंट की मांग है

बाजार में रिकवरी का टिकना थोड़ा मुश्किल हो गया है। निफ्टी एक बार फिर 26000 के नीचे जाता दिखा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि मेटल शेयरों में तेजी की पहली शुरुआत आमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से हुई। इसके साथ चीन में मौद्रिक नीतियों में नरमी और प्रोत्साहन उपायों के एलान से भी मेटल शेयरों में जोश आया है। इसी चलते भारत में भी मेटल प्राइस में तेजी आई है। मेटल में मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से निवेश करने के लिए अभी इंतजार करने की सलाह होगी, क्योंकि चीन की परेशानी बहुत बड़े पैमाने की है। हमें ये देखना होगा कि चीन की सरकार इस चुनौती से कैसे निपटती है। लेकिन शॉर्ट टर्म के लिए मेटल शेयर अच्छे लग रहे हैं।

मेटल सेक्टर में एल्यूमीनियम स्टॉक अच्छे

सुदीप बंद्योपाध्याय ने ये भी बताया कि लंबी अवधि के नजरिए से मेटल सेक्टर में एल्यूमीनियम स्टॉक अच्छे लग रहे हैं। दुनिया भर में जो सबसे बड़ी बात हो रही है वह है दूसरे मेटल्स से एल्यूमीनियम की तरफ होने वाला शिफ्ट। पूरे ईवी सेगमेंट में एल्यूमीनियम का इस्तेमाल दो गुना -तीन गुना हो गया है। इसके अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉमिक गैजेट्स और दूसरी मशीनों में एल्यूमीनियम का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में एल्यूमीनियम की मांग बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। इस फायदा उन कंपनियों को मिलेगा की वर्तमान एल्यूमीनियम वैल्यू चेन में शामिल हैं। आगे हमें नेल्को, हिंडाल्को और वेदांत में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।


सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि वे लॉन्ग टर्म के लिए तीनों बड़े एल्यूमीनियम स्टॉक्स नेल्को, हिंडाल्को और वेदांत पर पॉजिटिव हैं। बाकी मेटल्स पर शॉर्ट टर्म के लिए पॉजिटिव हैं। सुदीप ने आगे कहा कि बाकी मेटल्स पर नजर रखने के लिए चीन में होने वाली घटनाओं पर नजर रखना होगा।

एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक दोनों पर पॉजिटिव

प्राइवेट बैंकों पर अपनी राय देते हुए सुदीप ने कहा कि वे एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक दोनों पर पॉजिटिव हैं। बीएफएसआई सेक्टर का वैल्यूएशन अभी भी दूसरे सेक्टरों की तुलना में अच्छा है। इस सेक्टर में बैंकों के लिए सबसे अहम है डिपॉजिट ग्रोथ। जिस बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ जितना अच्छा होगा उसका मार्जिन उतना ही बेहतर होगा। चूंकि लोन का मांग काफी अच्छी है। ऐसे में अगर कोई बैंक लो कॉस्ट डिपॉजिट मोबलाइज कर पाता है तो उसका मार्जिन काफी अच्छा रहेगा। लो कॉस्ट डिपॉजिट जुटाने वाले निजी बैंक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस नजरिए से एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक दोनों ही अच्छे लग रहे हैं। इनको अपने मजबूत और व्यापक नेटवर्क का फायदा मिलेगा। इनके वैल्यूएशन भी अच्छे दिख रहे हैं। इन दोनों में कम से कम एक साल के नजरिए से निवेश करना चाहिए। शॉर्ट टर्म उठापटक में घबराने की जरूरत नहीं है।

त्योहारी सीजन की तेजी का फायदा उठाने के लिए टू व्हीलर्स पर करें फोकस

ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए सुदीप ने कहा कि अगर त्योहारी सीजन की तेजी का फायदा उठाना चाहते हैं तो टू व्हीलर्स पर ध्यान देना चाहिए। अब ग्रामीण इकोनॉमी दबाव से बाहर आ रही है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में ग्रामीण मांग और भी तगड़ी रहेगी। इस ग्रामीण मांग का फायदा उठाने के लिए सबसे बेहतर दांव हीरो मोटोकॉर्प होगा। हीरो मोटो का वैल्युएशन भी बेहतर है। फोर व्हीलर में अगर ट्रैक्टर डिमांड तेजी आती है महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी आ सकती है।

कल से टेलीकॉम सेवाएं हो सकती हैं बेहतर, कॉल ड्राप और अनचाही कॉल्स से जुड़े ट्राई के 2 नए नियम 1 अक्टूबर से होंगे लागू

सीमेंट स्पेस पर पॉजिटिव नजरिया

सीमेंट सेक्टर पर बात करते हुए सुदीप ने कहा कि मानसून खत्म हो गया। सीमेंट स्पेस पर उनका पॉजिटिव नजरिया है। अब मांग बढ़ने की उम्मीद है। देश में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है ऐसे में हर जगह सीमेंट की मांग है। लंबी अवधि के नजरिए से अल्ट्राटेक अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1 साल से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। इस सेक्टर में अगर छोटे-मझोले शेयर पर ध्यान देना है तो जेके सीमेंट में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इसके अलावा रैमको सीमेंट भी अच्छा लग रहा है। सुदीप को आने वाले दिनों में आईटी शेयरों के भी तेजी पकड़ने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।