बाजार में रिकवरी का टिकना थोड़ा मुश्किल हो गया है। निफ्टी एक बार फिर 26000 के नीचे जाता दिखा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि मेटल शेयरों में तेजी की पहली शुरुआत आमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से हुई। इसके साथ चीन में मौद्रिक नीतियों में नरमी और प्रोत्साहन उपायों के एलान से भी मेटल शेयरों में जोश आया है। इसी चलते भारत में भी मेटल प्राइस में तेजी आई है। मेटल में मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से निवेश करने के लिए अभी इंतजार करने की सलाह होगी, क्योंकि चीन की परेशानी बहुत बड़े पैमाने की है। हमें ये देखना होगा कि चीन की सरकार इस चुनौती से कैसे निपटती है। लेकिन शॉर्ट टर्म के लिए मेटल शेयर अच्छे लग रहे हैं।
