Aluminium stocks : एल्यूमीनियम शेयरों में जोरदार तेजी, नाल्को और हिंडाल्को 6% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल

Aluminium stocks : LME पर एल्यूमीनियम के भाव 4 साल की ऊंचाई पर दिख रहे हैं। उधर कतर एनर्जी ने LNG प्लांट बंद कर दिया है। LNG प्लांट बंद होने से Qatalum का प्रोडक्शन पूरी तरह से रुक गया है

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Market today : कमोडिटी से जुड़े सेक्टर्स में बढ़त के बावजूद,ब्रॉडर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंडिया VIX लगभग 9 फीसदी गिरकर 19.24 पर आ गया है

Aluminium stocks : बाजार में आज एल्यूमीनियम शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। हिंडाल्को (Hinadlao), नाल्को (Nalco) और वेदांता (Vedanta) फुल जोश में दिख रहे हैं। एल्यूमीनियम की ऊंची कीमतों के चलते नाल्को और हिंडाल्को 6 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। फिलहाल, वेदांता के शेयर भी 18.55 रुपए यानी 2.65 फीसदी की बढ़त के साथ 720 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका इंट्राडे हाई 737.90 रुपए का है।

एल्यूमीनियम शेयरों में तेजी क्यों?

LME (लंदन मेटल एक्सचेंज) पर एल्यूमीनियम के भाव 4 साल की ऊंचाई पर दिख रहे हैं। उधर कतर एनर्जी (QatarEnergy) ने LNG प्लांट बंद कर दिया है। LNG प्लांट बंद होने से Qatalum का प्रोडक्शन पूरी तरह से रुक गया है। कतालुम (Qatalum , सरकारी एल्यूमीनियम कंपनी और Norsk Hydro का ज्वाइंटवेंचर है।

मेटल स्टॉक्स में यह उछाल पिछले सेशन में तेज़ बिकवाली के दबाव और ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में सप्लाई की नई चिंताओं के बाद आया है। मिडिल ईस्ट से सप्लाई में बाधा आने के बाद लंदन मेटल एक्सचेंज पर एल्युमीनियम की कीमतें काफी तेजी से भागी हैं। बहरीन से एल्युमीनियम का शिपमेंट रुक गया है और कतर स्थित स्मेल्टर कतालुम गैस सप्लाई की दिक्कतों के कारण बंद हो गया है।


मेटल्स की सप्लाई चेन को लेकर भी चिंता बढ़ी

ग्लोबल एनर्जी और कमोडिटी ट्रेड के एक अहम रूट होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए शिपिंग में रुकावट के चलते मिडिल ईस्ट में बनने वाले मेटल्स की सप्लाई चेन को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

एल्यूमीनियम बहरीन ने शिपमेंट्स पर फोर्स मेजर(force majeure) का एलान किया है। बता दें कि एल्यूमीनियम बहरीन दुनिया की सबसे बड़ी स्मेल्टर (smelter) चलाती है। स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद होने से फोर्स मेजर का एलान किया गया है। स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज से सालाना 5 MMT मेटल की आवाजाही होती है। बहरीन, कतर, सऊदी अरब, UAE में ये आवाजाही होती है।

एल्यूमीनियम के ग्लोबल आउटपुट में वेस्ट एशिया की 9 फीसदी हिस्सेदारी है। ऐसे में वेस्ट एशिया में चल रहे संकट से एल्यूमीनियम की सप्लाई घटी है। इससे इसकी कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है।

कमोडिटी से जुड़े सेक्टर्स में बढ़त के बावजूद,ब्रॉडर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंडिया VIX लगभग 9 फीसदी गिरकर 19.24 पर आ गया है। दूसरे ज़्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि निफ्टी IT दबाव में है। यह 1 फीसदी से ज़्यादा गिर गया है।

 

 

Market view : बाजार में एक फाइनल गिरावट शायद अभी बाकी, हर रैली में अपनी फंसी पोजिशन से निकलें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।