Get App

20 रुपये चढ़ सकता है ये सीमेंट स्टॉक, डीलर्स ने शेयर में कराई बंपर बाईंग

SAIL के स्टॉक में डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने स्टील सेक्टर के इस पीएसयू स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है

Yatin Motaअपडेटेड Feb 06, 2024 पर 4:42 PM
20 रुपये चढ़ सकता है ये सीमेंट स्टॉक, डीलर्स ने शेयर में कराई बंपर बाईंग
AMBUJA CEMENT पर डीलर्स ने खरीदारी की राय दी। डीलर्स का कहना है कि आज FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 15-20 रुपये चल सकता है

Dealing Rooms Check:  IT शेयरों के दम पर बाजार में रौनक देखने को मिली। सवा सौ अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ निफ्टी 21900 के पार निकला। बैंक निफ्टी में भी गिरावट कम हुई। उधर मिडकैप, स्मॉलकैप में आज भी तेजी देखने को मिली। IT शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी IT INDEX करीब तीन परसेंट उछलकर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा। TCS का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। कंपनी का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ के पार निकल गया। टाटा ग्रुप का बाजार में जलवा नजर आया। मार्केट कैप 30 लाख करोड़ के पार निकल गया। TCS, टाटा मोटर्स और टाइटन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। गैस, OMC शेयरों में फुल एक्शन नजर आया। LNG PETRONET में करीब 7% की तेजी देखने को मिली। कतर से LNG इंपोर्ट्स बढ़ाने की डील की खबर ने जोश भरा। OMCs के शेयर भी दौड़े।

सीएनबीसी-आवाज के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने स्टील सेक्टर के पीएसयू स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी। डीलर्स ने आज सेल के स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इसके लिए 146-148 रुपये का लक्ष्य तय किया है।

निफ्टी में बैंकिंग शेयरों का वेटेज 5 साल के निचले स्तरों पर, बैंक और फाइनेंशियल में क्यों है दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें