निफ्टी में बैंकिंग शेयरों का वेटेज 5 साल के निचले स्तरों पर, बैंक और फाइनेंशियल में क्यों है दबाव

बैंकिंग शेयरों के खराब प्रदर्शन के कारण इस साल बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में इसका वेटेज पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयरों का प्रपोशनल वेट 33% तक गिर गया है। जबकि अप्रैल 2023 में यह 38.45% था। इंडेक्स में यह बैंकिंग के वेटेज में 5.45% की महत्वपूर्ण गिरावट है

अपडेटेड Feb 06, 2024 पर 3:55 PM
ICICI Bank को छोड़कर सभी बैंक घाटे में कारोबार कर रहे हैं। इस साल प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों के प्रति सेंटीमेंट्स खराब हो गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस साल बैंकिंग शेयरों में खराब प्रदर्शन के कारण बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में बैंकिंग शेयरों का वेटेज पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की नवीनतम फैक्टशीट के अनुसार, निफ्टी में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयरों का प्रपोशनल वेट 33% तक गिर गया है। जबकि अप्रैल 2023 में यह 38.45% था। इंडेक्स में यह बैंकिंग के वेटेज में 5.45% की महत्वपूर्ण गिरावट है। प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों का वेटेज सबसे ज्यादा गिरा है। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक (HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank and IndusInd Bank) जैसे निफ्टी के दिग्गज शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।

    बैंक और फाइनेंशियल में दबाव क्यों?

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने इस पर कहा कि इसकी वजह दिग्गज प्राइवेट बैंकों का नहीं चलना है। इस समय बाजार में HDFC बैंक, कोटक और SBI जैसे हैवी वेट स्टॉक नहीं चल रहे हैं। HDFC बैंक इस साल अब तक 15.5% लुढ़क गया है। UPL के बाद HDFC बैंक का निफ्टी में सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं ICICI बैंक के अलावा दूसरे प्राइवेट बैंकों में भी निगेटिव रिटर्न नजर आया है। इस साल अब तक बैंक निफ्टी 5% गिरा है।

    इंडेक्स में बैंकिंग सेक्टर का कम हो सकता वेटेज, रियल्टी सेक्टर में दिखेगी और तेजी- प्रतीक अग्रवाल, Motilal Oswal AMC


    इस साल अब तक कितना फिसले प्राइवेट बैंकों के स्टॉक्स

    यतिन ने आगे कहा कि इस साल अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो HDFC बैंक का शेयर 15.5% तक गिर गया है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 5% तक लुढ़क गया है। इसके अलावा एक और दिग्गज बैंक इंडसइंड बैंक में इस साल अब तक 4% की गिरावट नजर आई है। वहीं एक्सिस बैंक के शेयर भी अब तक 4% तक फिसल गये हैं।

    ICICI Bank को छोड़कर सभी बैंक कर रहे घाटे में कारोबार

    दरअसल, इस साल प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों के प्रति सेंटीमेंट्स इतना खराब हो गया है कि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को छोड़कर निफ्टी बैंक इंडेक्स के सभी बैंक इस साल घाटे के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    इस महीने की शुरुआत में भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India (SBI) का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा अनुमान से कम रहा। इससे बैंकों की हालत और भी बदतर हो गई। बैंक ने पेंशन देनदारियों के लिए ज्यादा पैसे की प्रोविजनिंग की थी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।