Ambuja Cement share price : अंबुजा सीमेंट और ओरिएंट सीमेंट में जोरादार तेजी, विलय योजना ने भरा जोश

Ambuja Cement share price : इससे ACC, ओरिएंट, सांघी और पेन्ना सीमेंट सब अंबुजा में मर्ज होंगे। देश भर में सीमेंट का एक प्लेटफॉर्म बनेगा। इससे ऑपरेशनल सिनर्जी बढ़ेगी और लागत कम होगी। मार्जिन 100 PMT तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभी इस मर्जर के लिए CCI, शेयरहोल्डर, क्रेडिटर्स, SEBI और NCLT की मंजूरी बाकी है। 12 महीने में विलय पूरा होने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
Ambuja Cement share price : अंबुजा सीमेंट के बोर्ड से सीमेंट कारोबार के विलय को मंजूरी मिल गई । ACC और ओरिएंट सीमेंट का अंबुजा सीमेंट में विलय होगा। ACC के 100 शेयरों पर अंबुजा के 328 शेयर मिलेंगे। वहीं, ओरिएंट सीमेंट के 100 शेयर पर अंबुजा के 33 शेयर मिलेंगे

Ambuja Cement share price : अंबुजा सीमेंट के साथ फेवरेबल मर्जर रेश्यो की वजह से ओरिएंट सीमेंट 10 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। अंबुजा सीमेंट में भी 2 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। अदानी ग्रुप अपने सीमेंट कारोबार को एक छतरी के नीचे लाएगा। ACC और ओरिएंट सीमेंट का अंबुजा में मर्जर होगा। ACC के 100 शेयरों पर अंबुजा सीमेंट के 328 शेयर मिलेंगे। वहीं Orient Cement के 100 शेयरों पर अंबुजा सीमेंट के 33 शेयर जारी किए जाएंगे।

अंबुजा में ACC और ओरिएंट सीमेंट का होगा विलय

अंबुजा सीमेंट के बोर्ड से सीमेंट कारोबार के विलय को मंजूरी मिल गई । ACC और ओरिएंट सीमेंट का अंबुजा सीमेंट में विलय होगा। ACC के 100 शेयरों पर अंबुजा के 328 शेयर मिलेंगे। वहीं, ओरिएंट सीमेंट के 100 शेयर पर अंबुजा के 33 शेयर मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि इस मर्जर से लागत घटेगी और क्षमता विस्तार आसान होगा।


विलय से क्या फायदा होगा?

इससे ACC, ओरिएंट, सांघी और पेन्ना सीमेंट सब अंबुजा में मर्ज होंगे। देश भर में सीमेंट का एक प्लेटफॉर्म बनेगा। इससे ऑपरेशनल सिनर्जी बढ़ेगी और लागत कम होगी। मार्जिन 100 PMT तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभी इस मर्जर के लिए CCI, शेयरहोल्डर, क्रेडिटर्स, SEBI और NCLT की मंजूरी बाकी है। 12 महीने में विलय पूरा होने की उम्मीद है।

मर्जर को लेकर मॉर्गन स्टेनली भी बुलिश

मर्जर को लेकर मॉर्गन स्टेनली भी बुलिश है। ब्रोकरेज ने अंबुजा सीमेंट को ओवरवेट रेटिंग देते हुए 650 रुपए के टारगेट दिया है। उसका कहना है कि ACC और ओरिएंट सीमेंट के मर्जर को मंजूरी मिल गई है। ACC के माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के लिए शेयर स्वैप रेश्यो न्यूट्र्ल हैं। वहीं, ओरिएंट सीमेंट के शेयरहोल्डर्स के लिएशेयर स्वैप रेश्यो पॉजिटिव है। इस मर्जर से लागत में 100 रुपए प्रति टन की कमी संभव है।

 

Trading plan : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्यो हो कमाई की रणनीति

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।