Ambuja Cement share price : अंबुजा सीमेंट के साथ फेवरेबल मर्जर रेश्यो की वजह से ओरिएंट सीमेंट 10 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। अंबुजा सीमेंट में भी 2 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। अदानी ग्रुप अपने सीमेंट कारोबार को एक छतरी के नीचे लाएगा। ACC और ओरिएंट सीमेंट का अंबुजा में मर्जर होगा। ACC के 100 शेयरों पर अंबुजा सीमेंट के 328 शेयर मिलेंगे। वहीं Orient Cement के 100 शेयरों पर अंबुजा सीमेंट के 33 शेयर जारी किए जाएंगे।
