एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 2 दिनों में कमाया 21% का रिटर्न, दूसरे ने 8% रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें

Ambuja Cements पर LKP Securities के रूपक डे ने 342 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली करने को कहा। जबकि EPL पर Vighnahara Investment Solutions के विभोर वार्ष्णेय 63 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 180 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 12:41 PM
Blue Star पर 1550 रुपये के लक्ष्य के लिए Market Expert राजन शाह ने 1410 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में नये हफ्ते के तीसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस कारोबारी हफ्ते पिछले 3 हफ्ते के विजेताओॆ के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते LKP Securities के रूपक डे, Vighnahara Investment Solutions के विभोर वार्ष्णेय र्और Market Expert राजन शाह के बीच मुकाबला होगा। दूसरे दिन की समाप्ति पर RUPAK DE के सुझाये स्टॉक्स ने 7.9% का रिटर्न दिया। जबकि VIBHOR VARSHNEY के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 21.5% का रिटर्न दिया। दूसरे दिन की समाप्ति पर RAJAN SHAH के सुझाये स्टॉक्स ने 1.2% का निगेटिव रिटर्न दिया

    KHILADI TOP TRADES

    दूसरे दिन की RUPAK DE की टॉप कॉल IEX रही जिसने 1.2% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की VIBHOR VARSHNEY की टॉप कॉल EPL रही जिसने 5% का रिटर्न दिया


    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Ambuja Cements

    रूपक डे ने कहा कि इसमें 342 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 310 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 351 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Vighnahara Investment Solutions के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला शेयरः BUY EPL

    विभोर वार्ष्णेय ने इस स्टॉक में 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 180 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 158 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, इसमें 3 स्टॉक्स पर सेल और 1 स्टॉक पर बाय की है सलाह

    Market Expert राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Blue Star

    राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 1468 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1410 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।