गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, इसमें 3 स्टॉक्स पर सेल और 1 स्टॉक पर बाय की है सलाह

Grasim पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उनका कहना है कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस पुट में 45.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उत्तेकर ने इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
Ratnamani Metals पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 2500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    युनाइटेड स्टेट्स में फिर ब्याज दरें बढ़ने की चिंता से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स करीब 500 प्वाइंट लुढ़का है। निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। बैंक निफ्टी भी करीब 1 प्रतिशत टूट गया है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। इसके अलावा सबसे ज्यादा दबाव IT, एनर्जी पावर, मेटल शेयरों पर नजर आ रहा है। ऐसे बाजार में भी कमाई की जा सकती है। अच्छी कमाई करने के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने इंडिया सीमेंट में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा प्रशांत सावंत ने फेडरल बैंक पर दांव लगाया। संजीव होता ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Grasim

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Grasim के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 45.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः India Cements Future


    मानस जायसवाल ने India Cements पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि India Cements में 193 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 185 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 198 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Federal Bank

    प्रशांत सावंत ने Federal Bank पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Federal Bank में 126 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 129 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: मारुति, टोरेंट पावर, प्रेस्टीज एस्टेट, वोल्टाज पर आज ब्रोकरेज ने लगाया दांव

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Ratnamani Metals

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Ratnamani Metals का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Ratnamani Metals के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2259 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2500 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।