अदाणी समूह ने करीब तीन साल पहले होलसिम एजी (इंडिया) से अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी का अधिग्रहण किया था। इसके बाद समूह ने कुछ छोटी सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण किया। इससे इनवेस्टर्स समूह के सीमेंट बिजनेस के एक कॉमन प्लेटफॉर्म के तहत आने की उम्मीद कर रहे थे। सीमेंट जैसे कमोडिटी बिजनेसेज में कंसॉलिडेशन के कई फायदे हैं। इससे कॉस्ट में कमी आती है, जिससे मुनाफा कमाने की क्षमता बढ़ती है।
