निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी देखने को मिली। HDFC बैंक ने बैंक निफ्टी में जोश भरा। हालांकि दिग्गजों के मुकाबले छोटे शेयरों में ज्यादा रौनक देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स पहली बार 55,000 के पार निकल गया। मिडकैप, स्मॉलकैप में लगातार 8वें दिन तेजी जारी दिख रही है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने पिरामल एंटरप्राइजेज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने पिडीलाइट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने सागर सीमेंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
