11 फरवरी को समाप्त हफ्ते में भारी-उतार चढ़ाव के बीच बेंचमार्क इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आरबीआई पॉलिसी के एलान, एफआईआई की लगातार बिकवाली और अमेरिका में बढ़ती महंगाई के बीच फेड रेट में उम्मीद से तेज बढ़ोतरी की संभावनाओं ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया।
