ONGC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 220% बढ़कर 11,637 करोड़ रुपए रहा, रेवेन्यू बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए

ONGC ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए कंपनी 1.75 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे रही है

अपडेटेड Feb 12, 2022 पर 12:24 AM
पिछले एक साल में ONGC के शेयरों ने 69% का रिटर्न दिया है

ONGC Q3 Results: ऑयल-गैस की दिग्गज सरकारी कंपनी ONGC ने 11 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड कर बाद मुनाफा (PAT) 220% बढ़कर दिसंबर तिमाही में 11637 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT सिर्फ 3637 करोड़ रुपए था।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का प्रॉफिट सितंबर तिमाही के मुकाबले 38% घट गया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड PAT 18,749 करोड़ रुपए था। मौजूदा फिस्कल ईयर की सितंबर तिमाही में कंपनी को 9,320 करोड़ रुपए का डेफर्स और करेंट टैक्स क्रेडिट मिला था। टैक्स क्रेडिट एडजस्ट करने के बाद देखें तो दिसंबर तिमाही के प्रॉफिट की ग्रोथ 23% है।

LIC IPO: भारतीय शेयर बाजार की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनेगी LIC, Chris Wood ने जताया भरोसा


ONGC की कंसॉलिडेटेड आमदनी दिसंबर 2021 तिमाही में 45% बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए हो गई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 1 लाख करोड़ रुपए थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो सितंबर 2021 तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी 1.22 लाख करोड़ रुपए थी।

अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

ONGC ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए 5 रुपए फेसवैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 1.75 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 फरवरी है। यानी जिन लोगों के पास 22 फरवरी तक ONGC के शेयर होंगे उन्हें अंतरिम डिविडेंड मिलेगा।

ONGC के शेयर शुक्रवार को NSE पर 0.95 रुपए चढ़कर 168.15 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में ONGC के शेयरों ने 69% का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले एक महीने में ONGC के शेयर 4% चढ़े हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।