सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर और NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले दिन की RUCHIT JAIN की टॉप कॉल KNR Construction रही जिसने 2% का रिटर्न दिया। जबकि पहले दिन की SWATI HOTKAR की टॉप कॉल Triveni Turbine रही जिसने 4.5% का रिटर्न दिया। वहीं पहले दिन की ASHISH BAHETY की टॉप कॉल L&T Finance Holdings रही जिसने 3% का रिटर्न दिया। जानते हैं आज तीनों एक्सपर्ट्स ने कौन से स्टॉक्स पर दांव लगाया है।
पहले दिन की समाप्ति पर RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने 0.37% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर ASHISH BAHETY के सुझाये स्टॉक्स ने 3.6% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
NAV इंवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY MRPL
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 59 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 62 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 57.7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Redington
रुचित ने कहा कि इसमें 189 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 179 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर का कमाईवाला शेयरः BUY Eveready
स्वाती ने इस स्टॉक में 377 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 365 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 400 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
NAV इंवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY Radico Khaitan
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 1106 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1180 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1070 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।