कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में खरीदारी का मूड लौटता दिखाई दिया। निफ्टी 18000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली है। लेकिन मिडकैप शेयरों में सुस्ती बरकरार नजर आ रही है। वहीं FMCG शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज HUL का शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ FNO का TOP गेनर बना। इसके साथ ही डाबर, ITC, ब्रिटानिया जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। IT और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी दिख रही है। इस दौरान निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के सीईओ राहुल अरोड़ा (Rahul Arora- CEO-Nirmal Bang Institutional Equities) ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि मौजूदा साल शेयर बाजार के लिए दिक्कतों भरा रहेगा लेकिन इसके साथ ही बाजार आपको कमाने के मौके भी देगा।
राहुल अरोड़ा ने बातचीत में कहा कि बाजार इस समय थका हुआ लग रहा है। इसे ऊपर जाने की वजह नहीं मिल रही है। अर्निंग से इसको सहारा मिलता नहीं दिख रहा है। बाजार इस समय प्राइस टू परफेक्शन हो गया है। हालांकि बाजार को लेकर लोगों को निराश नहीं होना चाहिए। डीमार्ट के रिजल्ट ठीक रहे। आईटी सेक्टर के रिजल्ट्स में कंपनियों की तरफ से कोई बुरी कमेंट्री नहीं आई है। लिहाजा घबराना नहीं चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार में थोड़ा डर ये लग रहा है कि डाउसाइड रिस्क खुल रहे हैं। आज जो चीन की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आये हैं। जिसके मुताबिक उसकी जीडीपी ग्रोथ घटी है। ये थोड़ी चिंताजनक बात हो सकती है। इसकी जीडीपी ग्रोथ घटने से एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए दिक्कत हो सकती है।
राहुल अरोड़ा ने कहा कि बाजार के आगे मूव के बारे में लगता है कि बाजार बहुत वोलैटाइल रहेगा। मौजूदा साल बाजार के लिए दिक्कत भरा होगा। हो सकता है साल के अंत में भी हम आज की तरह से हम निफ्टी में 18000 से 19000 के बीच ही बाजार को कारोबार करते हुए पाएं। लेकिन बाजार की इस उठापटक के दौरान भी बाजार में पैसे कमाने के मौके मिलेंगे।
बाजार में खरीदारी करने के लिहाजा से राहुल अरोड़ा ने कहा कि आईटी सेक्टर में खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि आईटी सेक्टर के शेयरों को Q4 नतीजों के बाद ही खरीदने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों पर दांव लगाना चाहिए। अगर TCS, इंफोसिस के शेयर 15-20% गिरते हैं तो इसमें खरीदारी के अच्छे मौके बनेंगे।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )