सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने 5% का रिटर्न कमाया, जानें आज सभी एक्सपर्ट्स की कहां हैं नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 3% का रिटर्न कमाकर दिया। पहले दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के ने 5% का रिटर्न दिया है। वहीं पहले दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 1 प्रतिशत का रिटर्न दिया। आज पंकज रांदड़ ने Oberoi Realty में खरीदारी की राय दी है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 12:16 PM
प्रदीप होतचंदानी ने ICICI Lombard के स्टॉक पर 1340 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते Equinox Research के पंकज रांदड़, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और Mantri Finmart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 3% का रिटर्न कमाकर दिया। जबकि प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 5% का रिटर्न दिया है। वहीं अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 1 प्रतिशत का रिटर्न दिया। आज दूसरे दिन इन्होंने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। इस पर एक नजर डालते हैं। इसके अलावा पहले दिन की खिलाड़ियों की टॉप कॉल क्या रही ये भी जानेंगे।

    KHILADI TOP RADES

    पहले दिन की PANKAJ RANDAD की टॉप कॉल RHI Magnesita रही जिसने 1.6% का रिटर्न दिया

    पहले दिन की PRADIP HOTCHANDANI की टॉप कॉल PNC Infratech रही जिसने 5% का रिटर्न दिया


    पहले दिन की ARUN KUMAR MANTRI की टॉप कॉल Swan Energy रही जिसने 2.5% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Equinox Research के पंकज रांदड़ का सुझाया आज का स्टॉकः BUY Oberoi Realty

    पंकज ने कहा कि इसमें 876.5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 950 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 845 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का सुझाया आज का स्टॉकः BUY ICICI Lombard

    प्रदीप ने इस स्टॉक में 1271 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1239 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1340 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Mantri Finmart के अरुण कुमार मंत्री का सुझाया आज का स्टॉकः BUY Mazagon Dock Shipyard

    अरुण ने कहा कि इस स्टॉक में 819 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 892 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 799 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Stocks on Brokerage Radar: एमएंडएम फाइनेंशियल, रिलायंस, पिरामल फार्मा हैं आज के टॉप पिक्स

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।