Stock Tips: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हालांकि मार्केट रिकवरी की पूरी कोशिश कर रहा है। हैवीवेट इंडेक्स एचडीएफसी बैंक में बिकवाली के चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) पर दबाव पड़ रहा है। ओवरऑल बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेब्ल्स का निफ्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत है तो दूसरी तरफ फाइनेंशियल सर्विसेज का निफ्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी कमजोर है। बैंकिंग का निफ्टी इंडेक्स भी रेड जोन में है। मार्केट को फार्मा शेयरों से भी अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।
अब स्टॉकवाइज बात करें तो earningwaves.com के टेक्निकल एनालिस्ट मितेश ठक्कर और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के इक्विटी डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट अवनी भट्ट ने कुछ खास शेयर सुझाए हैं जिसने पैसे लगाकर आज अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह
गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer): मितेश ने इसमें भी सेल पोजिशन लेने की सलाह दी है। इसमें 1411 रुपये के स्टॉप लॉस पर 1350 रुपये के टारगेट प्राइस पर दांव लगा सकते हैं।
नेस्ले इंडिया (NESTLE India): मितेश के मुताबिक नेस्ले इंडिया के शेयरों से मुनाफे के लिए 2410 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल पोजिशन ले सकते हैं। हालांकि 2500 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance): एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से मुनाफे के लिए 675 रुपये के टारगेट प्राइस पर बाय पोजिशन ले सकते हैं। मितेश ने 624 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।
ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma): अवनी ने ग्लेनमार्का फार्मा में लॉन्ग पोजिशन यानी कि बाय पोजिशन लेने की सलाह दी है। इसमें 1455 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाकर 1600 रुपये के टारगेट प्राइस पर दांव लगा सकते हैं।
इंफोसिस (Infosys): आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के शेयरों में 1,850-1,880 रुपये के टारगेट प्राइस पर बाय पोजिशन ले सकते हैं। हालांकि अवनी के मुताबिक 1755 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।