Bank Nifty इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक 50,000 प्वाइंट्स तक पहुंच सकता है। लेकिन, उसके पहले इसमें एक छोटा करेक्शन दिख सकता है। ब्रोकरेज फर्म Anand Rathi के सीनियर मैनेजर (इक्विटी रिसर्च) जिगर एस पटेल ने यह उम्मीद जताई है। पटेल ने मनीकंट्रोल से बातचीत में स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट से जुड़े कई अहम मसलों पर खुलकर चर्चा की। उन्हें टेक्निकल एनालिसिस का 9 साल से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने कहा कि Nifty50 20,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर गया है। यह लगातार तीसरे हफ्ते हरे निशान में बंद हुआ। 20,000-19,200 की रेंज में कंसॉलिडेशन के बाद आखिरकार निफ्टी ने ब्रेकआउट दिखाया है।
